
रिपोर्ट- बलबीर सिंह/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, हरिद्वार
हरिद्वार पीपीएन। भारतीय जनता पार्टी सप्त ऋषि मंडल युवा मोर्चा मंडल हरिद्वार द्वारा कई दिनों से चली आ रही कार्यक्रम घर-घर भाजपा हर-हर भाजपा को आज खड़खड़ी में अभियान चलाकर कार्यक्रम को समापन किया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने बताया कि उत्तराखंड में एक भाजपा ही पार्टी है जो चौमुखी विकास किया है केंद्र में एक अच्छी सरकार है उत्तराखंड में युवा सरकार है

और हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी हरिद्वार में निरंतर विकास कार्य जो इन 20 वर्षों में हुआ है आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है कहा कि 10 साल कांग्रेस की भी सरकार रही लेकिन एक भी उपलब्धि हरिद्वार में देखने को नहीं मिला , हरिद्वार में जो कार्य कराए गए भूमिगत बिजली का कार्य भूमिगत गैस का कार्य हरिद्वार शहर मैं मेडिकल कॉलेज खुलवाना भूपतवाला क्षेत्र में अलग से हॉस्पिटल खुलवाना इन डो र स्टेडियम व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कराना वह हरिद्वार में 97% सीवर लाइन डलवाना इस हरिद्वार शहर चारों ओर रिंग रोड की स्वीकृति कराना इसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा

शहर में दो रेलवे अंडर पास बनवाना, पार्कों का सौंदर्यीकरण कराना इत्यादि गली मोहल्ले में सड़क मरम्मत सड़क बनाना नाली बनवाने ऐसे कई कार्य हरिद्वार हित में हरिद्वार के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी निरंतर प्रयासरत है और पुण: आने वाले विधानसभा चुनाव निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी, महामंत्री अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी होती है उत्तराखंड की युवा हरिद्वार की युवा भाजपा के साथ है एवं आने वाले चुनाव में युवा मोर्चा अपने दमखम से चुनाव जीतेंगे क्योंकि युवाओं का उत्तराखंड में सरकार है आज कार्यक्रम में हरिद्वार विधानसभा पूर्णकालिक नवीन झा जी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पांडे, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, शिवम साहू सुमित बंशल, शिवम् ठाकुर,मुकुल गिरी बादल वशिष्ठ, कुमार,मोहित यरिय र, शिवम विक्की अरविंद ,अरुण, मनु कुमार ,पप्पू श्याम नवीन शर्मा रामू प्रवीण साहू रमा शंकर रमेश कुमार इत्यादि बड़ी संख्या में युवक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl