
संवाददाता-सतवेंद्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर में कौमी एकता दिवस के अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी के आवास पर नेहरू युवा क्लब के सौजन्य से कौमी एकता दिवस कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ताजपुर बस्ती के सभी गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए जिसमें सभी ने अपने विचार रखे और कहा कि सभी धर्मों के लोग मिल जुल कर रहते हैं ताजपुर फूल नहीं एक गुलदस्ता है जहां

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर अपने त्यौहार मनाते हैं एक साथ रहते हैं किसी तरह का कोई विवाद नहीं होता इसकी मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है यही हमारे ताजपुर की खासियत है। आज के कार्यक्रम में सभी गणमान्य व्यक्ति होरी सिंह त्यागी ,कमर अहमद सिद्दीकी, यज्ञदत्त शर्मा ,मदन पाल सिंह सैनी, शादीराम सिंह सैनी, सुरेश कुमार सैनी, मनोज कुमार अग्रवाल, विवेक कुमार सरोहा, डॉक्टर जितेंद्र कुमार तोमर ,धर्मअवतार बर्मा, शहजाद अहमद, नईम अहमद एडवोकेट, प्रकाश चंद, बीनू शर्मा, मुजाहिद फारुकी, इलामुद्दीन आदि शामिल हुए और अपने विचार रखे और इस कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन शुभम वालिया ने किया।
