Spread the love

संवाददाता- डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारत सेवा धाम आश्रम मोरना में देवराज महाराज एवं आचार्य हरेंद्र के मार्गदर्शन में गौ पूजन का भव्य कार्यक्रम 15 नवंबर सोमवार को धूमधाम से मनाया गया,सर्वप्रथम राजीव महाराज ने वैदिक हवन यज्ञ करा कर हवन के महत्व को बताया हरिद्वार एवं दूर-दराज के साधु

सन्यासिनी मंच की शोभा बढ़ाई, योगाचार्य प्रकाश चंद ने गाय के दूध , घी, दही, गोबर ,गौमूत्र एवं पंचामृत को अमृत तुल्य बता कर इसके द्वारा आरोग्य के सूत्र बताए एवं उपस्थित लोगों को जल नेती क्रिया सिखाई , हिंदू युवा वाहिनी के डॉक्टर एनपी सिंह ने गौ आधारित खेती एवं घर घर में गाय पालने का आव्हान किया और गौ संरक्षण पर जोर दिया अनेक वक्ताओं ने गाय का हमारे जीवन के लिए महत्व बताया, प्रकाश चंद ने गाय की महिमा पर बहुत ही प्रेरणादायक मनमोहक

भजन गाए क्षेत्र के सैकड़ों गौ भक्त अपनी अपनी गाय लेकर भारत सेवा धाम आश्रम पहुंचे ,आश्रम में गौ प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रेष्ठ गोपालक को विशेष पुरस्कार ,शेष सभी गाय पालने वाले को भी पुरस्कृत किया गयाकार्यक्रम में ऋषि राम , चंद्रशेखर ,कैलाश शर्मा ,डॉक्टर सचिन ,सतीश ,वेद प्रकाश , चंद्र प्रकाश ,मनोज एवं अनेक गांवों के गोपालक एवं गौ भक्त सम्मिलित रहे ,अंत में सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन कियाकुशल संचालन अनिल कुमार कमल ने किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद