Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

वीर शहीद सोनित कुमार सैनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आसपास के गांव के हजारों युवा व उमड़ा जनसैलाब

रुड़की PPN । वीर शहीद सोनित सैनी को श्रधांजलि देने पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, उमड़ा जनसैलाब,,
रूडकी के धनोरा गाँव निवासी असम में तैनात सेना के शहीद जवान सोनित कुमार सैनी का पार्थिव शारीर आज अपने पैतृक गाँव धनोरा पहुंचा, सोनित का पार्थिव शारीर आज सुबह रूडकी पहुंचा था, जिसके बाद बड़े जनसैलाब के साथ भगवानपुर बाई पास हरिद्वार को होते हुए धनोरी पहुँचा, जहां शहीद सोनित सैनी को श्रधांजलि देने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धनोरा गांव पहुंचे, सीएम ने सोनित कुमार सैनी के साथ हुई घटना को दुखद बताया है, और श्रद्धाजंलि दी।

आपको बता दे कि धनोरा निवासी सेना के जवान सोनित कुमार सैनी असम में तैनात थे, कुछ दिन पहले गुवाहाटी के पास एक सड़क दुर्घटना में जवानों से भरी गाड़ी को बचाने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी को जब एक साइड रोकने की कोशिश की तो है पलट गई जिसमें वह घायल हो गए थे जिसके बाद 11 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था, जिसके बाद तिरंगे से लिपटा उनका पार्थिव शरीर आज सुबह रूडकी पहुँचा जिसके बाद उनके पैतृक गांव धनोरा के लिए रवाना हो गया जो बड़े जनसैलाब के साथ भगवानपुर से होते हुए में धनोरा में पहुंचा

वहीं शहीद सोनित कुमार सैनी को श्रधांजलि देने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धनोरा पहुंचे, इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए धनौरा निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित सैनी के घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक में डूबे परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। इसके बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथ गाँव के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, कलियर विधायक फुरकान अहमद, ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP