
रिपोर्ट- राजकुमार शर्मा/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिद्वार
हरिद्वार पीपीएन। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा दिनांक 12/10/21 पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। उपप्रधानाचार्य अजय सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक मायापुर हरिद्वार क्षेत्र से एकत्र किया गया तथा स्वयं सेवकों द्वारा एकत्र कूड़ा नगर पालिका हरिद्वार को निस्तारण हेतु सौंपा गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी दीपक कैन्तुरा ने स्वयंसेवियों को स्वच्छ भारत अभियान के महत्त्व को विस्तारपूर्वक बताते हुए स्वयं सेवकों को अपने आस पास स्वच्छता रखने एवं प्लास्टिक का प्रयोग नही करने की अपील की ।