रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज
पिरान कलियर PPN । पिरान कलियर थाने के अंतर्गत मोहम्मदपुर पांडा गांव के पास नदी में चल रहा है जोरों पर खनन का काम पुलिस प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद भी नहीं कर रहे हैं कोई भी कार्यवाही खनन माफिया पर नही कर रही हैं खनन माफियाओं को शासन प्रशासन का डर नहीं रहा जिस तरह से पिछले 3 दिनों से पुलिस को सूचना दी जा रही है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई भी
कार्रवाई नहीं कर रही है जब पुलिस से बात की तो वो बोले कि मंत्री जी के आदमी हैं और मंत्री जी के स्कूल में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है इसलिए कोई कुछ नहीं बोल रहा है जब गांव वालों के द्वारा उनसे परमिशन मांगी गई तो उन्होंने मंत्री जी का नाम लेते हुए गांव वालों पर रोब झाड़ा है कि मिट्टी मंत्री जी के स्कूल में जा रही है जब किसान युवा मोर्चा के जिला अधक्ष ने पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने उनकी बात पर कोई संज्ञान नहीं लिया और उसके बावजूद भी आज 5 दिन हो गया खनन लगातार चल रहा है जिसकी सूचना गांव वालों के द्वारा इमली
चौकी को कई बार कर दी गई है लेकिन इमली चौकी इंचार्ज कोई भी कार्रवाई करने से मना कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि आप लोग SDM को सूचना करो क्या आम जनता की पुलिस में कोई सुनवाई नहीं है अगर SDM या DM को ही बोलना है तो पुलिस का क्या काम है ऐसा लगता है कि जैसे मंत्री जी के डर से वह खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं गांव वाले इस परेशान हो रहे हैं कि उनके जो कच्चे रास्ते बने हुए हैं वे सभी खनन माफियाओं के टेक्टर टोली के द्वारा खराब कर दिए गए हैं प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक के भतीजे ने किसान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सैनी को जान से मारने की धमकी दी वह फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अभिषेक सैनी व उसके परिवार को बहुत बुरी भरी बातें कही गई युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष उनसे बड़ी विनम्रता से बात करते रहे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे ने उनकी एक ही बात भी नहीं सुनी और वह उनको फोन पर लगातार गाली गलौज करता रहा और पत्रकारो के बारे मैं बोल रहा है किसान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने रुड़की पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपनी जान की गुहार लगाई क्योंकि खनन
माफिया के द्वारा जिस तरह से धमकी दी जा रही है और पत्रकारों को भी खुलेआम गाली दी जा रही है और बता जा रहा है कि मंत्री जी के यहां पर सभी माथा टेकते हैं अगर पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है तो किसान नेता करेंगे आंदोलन


