Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज

रूडकी PPN । रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आजाद नगर चौक के पास स्थित शहर के नामी अस्पताल विनय विशाल में बीती शाम नर्स के साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे देर रात गिरफ्तार भी कर लिया है बता दे की बीती शाम विनय विशाल अस्पताल में अपनी माँ को देखने आये सफरपुर गाँव निवासी नौशाद ने एक नर्स पर हमला कर दिया था । जिसे की नर्स को बहुत चोटे आई थी तभी नर्स को हॉस्पिटल में ही भर्ती किया गया था । हमले की यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी विडियो में नौशाद नर्स को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा था । जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टर विशाल ने नर्स के साथ मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की बात की थी । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और देर रात नौशाद को सफरपुर गाँव से गिरफ्तार भी कर लिया है आज पुलिस नौशाद को कोर्ट में पेश करेगी जहाँ से उसे जेल भेज दिया जायेगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP