Spread the love

पत्रकार:- बिक्रमजीत सिंह

लक्सर पीपीएन :-दस अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुल्तानपुर में जनसभा होनी है। यहां वे लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता के प्रस्ताव पर सुल्तानपुर क्षेत्र में राजकीय डिग्री कॉलेज, 132 केवीए कर विद्युत उपकेंद्र, एसडीआरएफ की स्थापना सहित सात बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। लिहाजा जनसभा के आयोजन की जिम्मेदारी लक्सर विधायक की है। गुरुवार को विधायक गुप्ता ने जनसभा के लिए लक्सर हरिद्वार रोड पर प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर सभा के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही पीछे की तरफ वीआरपी प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए। बताया कि सीएम का हेलिकॉप्टर उतारने के लिए टिक्कमपुर के पास खाली जगह चिन्हित की गई है। वहां उतरने के बाद सभास्थल तक सीएम के काफिले का रोड शो भी किया जाएगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *