Spread the love

मंडल ब्यूरो- एस पी तंवर/परिपाटी न्यूज मीडिया

गंज बिजनौर परिपाटी न्यूज। केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए काले कानूनों को एवं किसानों की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजनौर मव जगह जगह जाम लगाया । जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई ।

सोमवार( 27 तारीख) को पूर्व घोषित कार्यक्रम भारत बंद में चक्का जाम का आयोजन जगह-जगह किया गया । इसी को लेकर आज बिजनौर में दिल्ली रोड , गंज में हल्दौर चौराहे पर मिलाजुला असर देखने को मिला । धरना प्रदर्शन की अगुवाई शंकर सिंह, रवि शेखर तोमर ,परविंदर सिंह उर्फ नीटू, सरदार बूटा सिंह ,चौधरी दिनेश कुमार, लवली सिंह, हरि सिंह, कबीर सिंह, परम सिंह, जयराम सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार लाडी सिंह ,अमर सिंह ,उपेंद्र कुमार ,नरेंद्र उर्फ कलवा आदि किसान मौजूद रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद