Spread the love

संवाददाता-राजीव कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

रेहड बिजनौर परिपाटी न्यूज़। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है संयुक्त किसान मोर्चा वादी गढ़ चौराहे पर बीच सड़क पर प्रदर्शन किया आसपास के स्थानों को जागरूक किया और कहा तीन काले कानून रद्द करें मोदी सरकार एमएसपी पर कानून बनाएं सरकार ने कहा हम संशोधन कर देंगे तीनों तीनों काले कानून रद्द नहीं होंगे 10 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है सरकार बहरी हो चुकी है किसानों की बात सुन नहीं पा रही है और अपनी मनमानी कर रही है सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जाने से किसानों में नाराजगी है और आप भी आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया है सुबह 8:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक एक प्रदर्शन चलता रहा सब किसानों ने अपने अपने विचार रखें और यहां के किसानों को जागरूक किया और कहा की सरकार जल्दी मान जाए वरना फिर कोई और कदम उठाएगी किसान। इस प्रदर्शन में शामिल थे दर्शन सिंह फौजी गुरविंदर सिंह चेयरमैन रमेश सिंह किसान नेता गुड्डू पंडित किसान नेता और अन्य बहुत सारे किसान नेता शामिल रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद