संवाददाता- दीपक तोमर
रेहड बिजनौर पीपीएन आज रेहड़ कस्बा निवासी मौहम्मद उमर अंसारी पुत्र मरहूम छिद्दू अंसारी पर पुलिस द्वारा 3(1) यूपी गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 6 महीने के लिये जिला बदर कर दिया गया है। रेहड़ थानाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने बताया कि मौहम्मद उमर अंसारी पर धोखाधड़ी करने, कूटरचित दस्तावेज़ बनाकर किसानो की जमीन हड़पने व बेचने जैसे गंभीर आरोपों मे मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल मौहम्मद उमर अंसारी व उसका पुत्र जिला कारागार में बंद हैं। पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि मौहम्मद उमर अंसारी को 13 जनवरी 2021 से छह माह के लिये जिला बदल किया गया है। यदि इस दौरान उमर अंसारी जिले की सीमा के भीतर पाया गया तो जिला बदर की अवधि बढ़ाते हुए सूचना देने वाले को उचित पुरुस्कार दिया जायेंगा।