Spread the love

ब्यूरों / परिपाटी न्यूज मीडिया

गाज़ियाबाद पीपीएन। राजनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक तथा निधि संग्रह अभियान समिति के संयोजक सुशील सिंह को अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हेतु गाज़ियाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद तथा भारत सरकार में सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह (रि.) द्वारा 500100 रुपये श्री राम जन्मभूमि अभियान में चंदे के रूप में दिए गए।

साथ ही इस अभियान में सांसद की सुपुत्री मृणालिनी सिंह द्वारा भी 21000 रुपये राम मंदिर निर्माण कार्य हेतु दिए गए। ऐसे में हम सभी को भी श्री राम मंदिर निर्माण कार्य हेतु अपनी श्रद्धानुसार चंदा देना चाहिए ताकि भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा सके। साथ ही आज सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह तथा उनकी सुपुत्री मृणालिनी सिंह ने गाज़ियाबाद संसदीय क्षेत्र में घर-घर जाकर सभी निवासियों से श्रीराम भव्य मंदिर निर्माण हेतु अपनी श्रद्धानुसार चंदा देने का आग्रह भी किया। इस मौके पर सभी निवासियों ने श्रीराम जी के मंदिर निर्माण के लिए अपनी इच्छानुसार चंदा देने का आश्वासन भी दिया।

भगवान श्रीराम पूरे संसार को दिशा देने वाले प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। आपको ज्ञात होगा कि भगवान श्रीराम जी से दूसरों का दुख कभी नहीं देखा गया। ऐसे में ही उनका व्यक्तित्व दुख पुरुषार्थ को जगाकर जीवन को नई गति प्रदान करता रहा है। इसलिए श्रीराम कथा मानवता की कर्म त्याग और भक्ति की त्रिवेणी है। इन्हीं महान कारणों से भगवान श्री राम सभी के राम हैं। सभी के आदर्श भगवान श्रीराम भव्य मंदिर निर्माण कार्य में अपनी इच्छानुसार सहयोग अवश्य करें ।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP