
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में 9 सितंबर को एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त जिम का शुभारंभ किया गया जो राजविलास बैंकट हॉल के पास में ताजपुर के राजा इंद्रजीत सिंह के द्वारा संचालित किया जा रहा है इस जिम में सभी तरह की आधुनिक मशीनें लगी हुई है और प्रशिक्षित ट्रेनर के द्वारा जिम ट्रेनिंग दी जाएगी ,इस अवसर पर समाजसेवी मुनेश कुमार दिवाकर ने राजा भैया इंद्रजीत सिंह को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व ताजपुर बस्ती के सम्मानित व्यक्ति शामिल हुए राजा भैया इंद्रजीत सिंह के द्वारा यह बहुत ही अच्छा कार्य किया गया है बस्ती के लोगों को अपने शरीर को फिट रखने के लिए व स्वस्थ रहने के लिए बहुत मदद मिलेगी
