Spread the love

संवादादाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान का ताजपुर पधारने पर भव्य स्वागत समारोह ताजपुर चौक बाजार में किया गया स्वागत समारोह में ताजपुर ग्राम प्रधान फरहाना परवीन व प्रधान पति शमशाद अहमद फरीदी रामकुमार सिंह कोइय्या भाजपा नेता

विवेक कुमार सरोहा, सुनील त्यागी, शुभम वालिया, नीरज यादव, आंगनबाड़ी यूनियन की अध्यक्षा उषा रानी भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री सुरेश कुमार सैनी, नरेंद्र सिंह चौहान, विरेंद्र सिंह शर्मा ,आदि ने फूल माला देकर उनका स्वागत किया और इसी कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान के द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें उन्होंने सभी महिलाओं को फलों की टोकरी व नगद राशि देकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए इस कार्यक्रम में मंच संचालन शुभम वालिया व नरेंद्र चौहान ने किया आकांक्षा चौहान ने कहा की नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में किसी को भी किसी तरह की कोई समस्या है तो मेरे पास किसी भी समय आए मैं कभी परेशान नहीं होने दूंगी और सभी की समस्या का समाधान करने की कोशिश करूंगी

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद