
संवाददाता-राजीव कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
रेहड, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आरपीएस विद्या मन्दिर वादीगढ़ के प्रधानाचार्य नौबहार सिंह ने अपने समस्त स्टाफ एवं बाहर से आए हुए मेहमानो के साथ आर पी एस विद्या मंदिर वादीगढ़ पर 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों और अपने टीचरों को संबोधन किया और बच्चों को शिक्षा का सम्मान दिया अपना स्कूल आरपीएस विद्या मंदिर में टाइम से आना ,टाइम से पढ़ाई करना ,पढ़ाई-लिखाई करके अपने देश के विकास के बारे में चिन्तन करना आदि यह सब अच्छे बच्चों की पहचान होती है ,इस तरह की तमाम बातें बताई जिन शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है उन गुरुओं का सम्मान करना और हमेशा करते ही रहेंगे जब कोई बच्चा अधिकारी बनता है तो

अपने गुरु को भूल नहीं पाता है 15 अगस्त 1947 को याद रखना है और साथ ही बताया कि आपने अपने देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस का भी सम्मान करना है हमारे देश पर बहुत लोग शहीद हुए हैं तब जाकर हमारा देश स्वतंत्र हुआ है इसलिए हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में हम मनाते हैं ! आरपीएस विद्यामंदिर वादीगढ़ में इस अवसर पर समस्त विद्यालय के शिक्षक गण में सोहन सिंह, दिग्विजय कुमार शर्मा ,कोमल सिंह ,पंकज कुमार ,प्रदीप शर्मा, जसकरण सिंह , और शिक्षिकाओं में दीपा कुमारी, रीता शर्मा ,निकिता शर्मा ,निशा कुमारी ,ज्योति कुमारी ,डोली कुमारी ,प्रिया कुमारी आदि उपस्थित रहें
