परिपाटी न्यूज़ प्रमेंद्र नारायण
हरिद्वार।बहादराबाद ब्लॉक मे आज भीम आर्मी संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों ने साइकिल यात्रा निकाली। यह साइकिल यात्रा ब्लॉक बहादराबाद से शुरू होकर ग्राम आत्लमपुर,बौंगला, रावली महदूद, रोशनाबाद अनेकी,हेतमपुर तक पहुंचेगी। जाति तोड़ो समाज जोड़ो नारे के साथ ही साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ। उधर, साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने बताया कि आजाद समाज पार्टी जाति तोड़ो, समाज जोड़ो संदेश के साथ 21 जुलाई तक यात्राएं निकालेगी। बताया गया कि उत्तराखंड के हर जिले में यह साइकिल यात्रा निकाली जाएगी और यात्राओं के माध्यम से सरकार की पोल खोलते हुए भाजपा सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं। आजाद समाज पार्टी 2022 और 2024 चुनावों के लिए माहौल बना रही है। इस यात्रा को कांशीराम का मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा नारा दिया है।
