Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

गंज,बिजनौर पीपीएन। बता दें कि, 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था ऐसा माना जाता है कि इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने के पीछे ये बड़ा कारण है कि धरती पर सूर्य सबसे ज्यादा समय तक रहता है, इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है। इसके बाद साल 2015 से इस दिन को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के

तौर पर मनाया जाने लगा । 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस मनाने की घोषणा के बाद राजपथ पर पीएम मोदी की अगुवाई में 35 हजार लोगों की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया था ऐसे ही उत्तर प्रदेश बिजनौर के निकटवर्ती क्षेत्र गंज में भी मां गंगा के प्रांगण में 21 जून योग दिवस को मनाया गया। तथा दूसरी ओर छोटे महादेव गंज पर भी योग दिवस का कार्यक्रम चला जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए

योग दिवस मनाया गया। तथा डॉक्टरों के द्वारा बताया जाता है कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और निरोग भी हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर व ऑक्सीजन जैसी बीमारी दूर हो जाती हैं। जिसमे सोमपाल तवर (परिपाटी न्यूज़), राजू उपाध्याय (भाजपा), हर्ष चौधरी (भाजपा), पंडित दुर्गेश शर्मा (भाजपा), दीप अंजुम शर्मा (योगा गुरु), आशुतोष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा, संदीप माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, शशि भूषण शर्मा, नवनीत माहेश्वरी, व्यास अग्रवाल, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद