Spread the love

संवाददाता -: हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर पीपीएन। जलीलपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह लगातार इस पर नजरें रखें और बाढ़ प्रभावित नागरिकों के पुनर्वास की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं भी प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाए।

रविवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया शाम छह बजे खादर क्षेत्र में अचानक बढ़े जल स्तर का जायजा लेने नारनौर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसडीएम वीरेंद्र कुमार से सभी पानी से प्रभावित गावों के बारे में जानकारी ली। वहीं, वहां मौजूद ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का आश्वसान दिया। इस दौरान ग्रामीणों की तटबंध बनवाने की मांग पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की हर मांग पूरी की जायेगी। उसके बाद उन्होंने नारनौर से गंगा पुल तक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रायपुर,

सलेमपुर, फैजीपुर तक ध्यान रखने के एसडीएम व अधिकारियो को निर्देश दिए। उसके बाद उनका काफिला पांडव नगर चौकी की ओर चला। तभी वहां अचानक तीन से चार फुट तक पानी भर गया। जिसके चलते परिवहन मंत्री और उनका काफिला पानी के बीच फंस गया। हालांकि, बाद में वह वापस लौटते हुए दूसरे गांवों में होकर गुजरे। उनके साथ चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, विशेष तोमर, राजकुमार चौहान, अनुज कश्यप, पुखराज सैनी आदि मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद