
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज मीडिया
ताजपुर,बिजनौर पीपीएन। पतंजलि योग समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन व आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज विभिन्न स्थानों पर निशुल्क पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया । निर्धारित समय पर मुख्य अतिथियों थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, नगर पालिका परिषद से अधिशाषी अधिकारी ए पी पांडेय, अनिल कुशवाहा समाजसेवी, पीयूष रस्तोगी, अंजू अरोड़ा, प्रकाश चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर लगभग 800 से अधिक पौधों का निशुल्क वितरण किया गया । जिसमें रामा तुलसी, श्यामा तुलसी हरसिंगार, काला बांसा, पत्थरचट्टा, शीशम, आंवला सागौन, सहजन, नीम आदि मुख्य रूप से बांटें गए । इन सभी पौधों के औषधीय गुणों के बारे में मानवेंद्र ने वृक्ष भंडारे में आए सभी लोगों विस्तृत जानकारी दी ।
पौधा वितरण के उपरांत वैश्विक संकट के बीच पर्यावरण को बचाने के संदेश को लेकर हंस चौधरी प्रदेश मंत्री(अभाविप), पीयुष रस्तोगी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, योगाचार्य प्रकाश चंद तहसील प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी अंजू अरोड़ा, पूजा राजपूत, मानवेंद्र सिंह व ऋषिराम के द्वारा अलग अलग जगहों जैसे स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, पुलिस चौकी आदि में पौधा रोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत सरकारी अस्पताल में डाo खालिद के निर्देशन में व पुलिस स्टेशन स्योहारा में देवेन्द्र सिहँ के निर्देशन में पौधे रोपांतरित किए गए ।
लगातार 3 घंटे पौधे बांटने एवं रोपण करने के बाद भी बिना किसी थकान के यह पूरी टीम बूढ़नपर पहुंची और पार्कर पब्लिक स्कूल और पुलिस चौकी में भी प्रमोद त्यागी प्रबंधक और ओमकार सिहँ पुलिस चौकी इंचार्ज बुढ़नपर की उपस्थिति में विभिन्न पौधे रोपित किए । इसके उपरांत पर्यावरण दिवस मनाने और पौधरोपण के जुनून और उत्साह से भरपूर यह टीम पुलिस चौकी ताजपुर में पहुंची । जिसमें चौकी इंचार्ज श्री धर्मेंद्र गिरी के निर्देशन में अलग-अलग पौधे लगाए गए ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एबीवीपी की समस्त टीम पीयूष रस्तोगी, शौर्य रस्तोगी, असजद चौधरी, टिकेंद्र पाल, शानू शेख, गौरव रस्तोगी, मनु वर्मा आदि का मुख्य सहयोग रहा।
