
रिपोर्ट- ओम प्रकाश पांडेय/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया रायवाला
ऋषिकेश पीपीएन। ग्राम सभा रायवाला के स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन और rt-pcr जांच केंद्र बनाया गया । ग्राम प्रधान सागर गिरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अनुरोध करने पर रायवाला ग्राम सभा में वैक्सीन लगाने व rt-pcr जांच केंद्र बनाया गया जो सप्ताह में 1 बार लगाया जाएगा 4 जून को रायवाला ग्राम सभा में 51 वैक्सीन लगाई गई।

तथा 41 आर्टी पीसीआर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जब यह पता लगा की रायवाला ग्राम की बुक्सा जनजाति के लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रांति फैली हुई है इसे दूर करने के लिए स्वस्थ विभाग कर्मचारी ग्राम विकास अधिकारी अजय पांडे ग्राम प्रधान सागर गिरी ग्राम पंचायत सदस्य संदीप खंतवाल व अन्य कई प्रतिनिधि उन्हें समझाने के लिए उस स्थान पर गए । लेकिन भ्रांतियां जोरों पर थी उनका कहना था की वैक्सीन लगाने से लोग मर रहे हैं स्वस्थ टीम व ग्राम प्रधान के कहने पर उन्हें थोड़ा सा असर पड़ा लेकिन फिर भी अधिकांश महिलाएं व पुरुषों ने टीकाकरण से मना ही कर दी। अगला टीकाकरण अगले सप्ताह शुक्रवार को होगा।