Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संदीप कुमार सैनी आज दिनांक 5 /06/ 2021 को उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) प्रदेश कार्यकारिणी की गूगल मीट के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित कुमार जी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिस का संचालन प्रदेश महामंत्री झिलमिल आत्मा श्री योगेन्द्र विश्राल जी के द्वारा किया गया। बैठक में करोना संक्रमण से हो रही मानव छती पर चिंता व्यक्त करते हुये बैठक में निर्णय लिया गया कि मानव छति की क्षतिपूर्ति दिलाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान एवं माननीय न्यालय के आदेश नियमितिकरण ,समान वेतन को लागू करने की मांग को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय प्रबंधन निदेशक तीनों निगम से मुलाकात करेगा । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान नरेन्द्र बुडाकोटी जी ,प्रदेश सलाहकार अरविंद बिष्ट जी ,प्रदेश सचिव श्री तरुण हलधर जी ,प्रदेश सचिव श्री गोविंद सिंह फर्त्याल जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश भट्ट जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश देवरानी जी ,जिलाध्यक्ष हरिद्वार श्री राजीव कश्यप जी ,जिलाध्यक्ष चमोली श्री दीनदयाल बुटोला जी, उपस्थित रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP