Spread the love

100 से अधिक विद्यार्थियों और 50 से ज्यादा अभिभावकों ने उठाया लाभ, बच्चों को आंखों की देखभाल के प्रति किया जागरूक

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर हल्दौर चौक स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमैया (ऑप्टोमेट्रिस्ट) ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया।शिविर के दौरान दोपहर 12 बजे तक 100 से अधिक बच्चों और 50 से ज्यादा अभिभावकों ने निशुल्क नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। इस अवसर पर बच्चों को आंखों की नियमित देखभाल, साफ-सफाई और समय-समय पर नेत्र जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का अधिक समय तक इस्तेमाल करने से आंखों पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमैया ने बताया कि बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान होना बेहद जरूरी है। इसके लिए नियमित जांच और सावधानी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पहले भी निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार लगाए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।विद्यालय प्रबंधन मोहम्मद शारिक , अध्यक्ष नासिर हसन और प्रधानाचार्य शाइस्ता परवीन की पहल की सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य भी प्राथमिकता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए विद्यालय में समय-समय पर ऐसे जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *