Spread the love

मोहम्मद शुऐब साबरी

सम्भल (परिपाटी न्यूज़)। जनपद सम्भल में दूषित पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद एक बार फिर जांच टीम मौके पर पहुंची। सिद्ध बाबा मंदिर पर लगे नल से निकलने वाले पानी के दूषित होने की शिकायत पर टीम ने पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सिद्ध बाबा मंदिर पर रहने वाले रामपुरी ने बताया कि नल से निकलने वाला पानी कुछ समय तक रखने के बाद पीला पड़ जाता है। करीब आधे घंटे बाद पानी का रंग बदल जाता है। बिजली न होने की स्थिति में मजबूरीवश इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। रामपुरी ने बताया कि दूषित पानी पीने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई और इलाज में हजारों रुपये खर्च करने पड़े। वहीं, ग्राम असमोली निवासी गौरव कुमार यादव, प्रांत उपाध्यक्ष मेरठ प्रांत, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भी इस गंभीर समस्या को अधिकारियों के सामने उठाया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी, जिसके बाद पानी के नमूने लिए गए थे, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा शिकायत और रिमाइंडर देने के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची और पांच पानी के नमूने एकत्र किए। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की गुणवत्ता और दूषित होने के कारणों का पता चल सकेगा।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *