Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ।थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम कासमपुर में देर रात चोरी की घटना सामने आई। बताया गया कि एक नाबालिग बालक घर में रखी बच्चों की मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने बाहर जाकर देखा तो बच्चों की मोटरसाइकिल गायब थी। आरोप है कि एक नाबालिग बालक मोटरसाइकिल लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। वह छत से कूदकर मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि अगले दिन सुबह वही बालक दोबारा गांव में दिखाई दिया, जिसे परिजनों ने पहचान लिया और पकड़ लिया। परिजनों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सहसपुर से चोरी की गई एक साइकिल भी बरामद हुई। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस को बुलाया गया और पकड़े गए नाबालिग बालक को कांठ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *