रक्षक राजपूत
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मंडावर । मंडावर क्षेत्र में गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम हाजीपुर निवासी विनीत कुमार पुत्र अमरपाल सिंह रात्रि करीब 1:00 बजे मिल में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान खुड़ाहेड़ी की पुलिया के पास गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से विनीत कुमार घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
