अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) चांदपुर में फादरसन पब्लिक स्कूल में आज कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों, तार्किक क्षमता, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। पक्ष और विपक्ष में प्रस्तुत किए गए तर्कों ने प्रतियोगिता को बेहद रोचक बना दिया। प्रतिभागियों ने न केवल अपने विचारों को स्पष्टता के साथ रखा, बल्कि एक-दूसरे के तर्कों का भी प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। प्रतियोगिता का आयोजन इंग्लिश शिक्षक नूतन सिंह के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इंग्लिश एच ओ डी मोहम्मद शोएब एवं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह ने निभाई। दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों के तर्कों, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण एवं अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसी गतिविधियों को उनके बौद्धिक विकास, तार्किक सोच और प्रभावशाली संवाद कौशल के लिए महत्वपूर्ण बताया।प्रतियोगिता में टीम वर्ग में अंबिका एवं ज़ोबिया की टीम ने 142 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था एवं आरुषि की टीम 140 अंकों के साथ द्वितीय तथा कनिष्का एवं आज़म की टीम 138 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर आरुषि ने प्रथम, ज़ोबिया ने द्वितीय तथा कनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।और कनिष्का सेहरावत बेस्ट स्पीकर चुनी गयीं। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि प्रभावशाली वक्ता वही होता है, जो केवल बोलना ही नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर सोचना, तर्क करना और दूसरों के विचारों को समझना भी जानता है।
