Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) चांदपुर-नहटौर मार्ग पर चांदपुर और खेड़की के बीच स्कूल बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पोटा निवासी सोनू पुत्र छोटन सिंह अपने ट्रैक्टर को सर्विस कराने के लिए चांदपुर जा रहे थे। इसी दौरान चांदपुर की ओर से आ रही स्कूल की बस से उनके ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई।

बताया गया कि स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी।हादसे में बस चालक को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है। वहीं, ट्रैक्टर चालक सोनू और ट्रैक्टर पर सवार एक बच्चे के भी मामूली रूप से चोट आने की सूचना है। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। भारी मशीन से ट्रैक्टर को गड्ढे से निकल गया। गनीमत रही कि टक्कर इतनी भीषण होने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच सावधानी और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *