महेश चंद्र गौतम
चमोली(परिपाटी न्यूज)चमोली फ्रंट लाइन सेवा कर्मियों के साथ मनाई जाएगी दीपावली अशोक तोडरिया बद्रीनाथ। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद – हिंदू हेल्पलाइन द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम में सेवा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह सेवा कार्य हिंदू हेल्पलाइन के प्रदेश संयोजक श्री अशोक टोडरिया जी और उनकी पूरी टीम के द्वारा किया जा रहा है। सेवा कर्मियों के साथ दीपावली हर साल की तरह इस साल भी श्री बद्रीनाथ धाम में फ्रंट लाइन पर कार्यरत सेवा कर्मियों के साथ दीपावली मनाई जाएगी। जिनमें पुलिस कर्मी,सफाई कर्मी,मंदिर समिति के कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी
, जल संस्थान के कर्मचारी, अन्य सभी सेवा कर्मी शामिल हैं।

इन सेवा कर्मियों को वस्त्र, मिठाई एवं खिलौने वितरित किए जाएंगे। ये सभी कर्मी धाम में श्रद्धालुओं की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर सेवा करते हैं। इसलिए हिंदू हेल्पलाइन की टीम इनके साथ दीपावली मनाकर उनका सम्मान करेगी।कई वर्षों से चल रही है सेवा श्री अशोक तोडरिया जी जो कि बद्रीश पंडा पंचायत कोषाध्यक्ष भी हैं और बद्रीनाथ के उच्च कोटि के पुरोहितों में गिने जाते हैं, वे अपने सभी साथियों सहित कई वर्षों से जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री, भोजन एवं कपड़े का वितरण करते आ रहे हैं। वर्तमान में टीम डॉ. तोगड़िया जी के आह्वान पर गृह संपर्क महाअभियान की तैयारी में भी लगे हुए है।
