Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बहजोई में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। वहीं पुलिस बल में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।इस बैरक,पीआरवी-112 वाहन, कैंटीन, डायल-112 कार्यालय, स्टोर रूम,भोजनालय,परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए उपकरणों के रखरखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इसके अलावा एसपी ने अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और विभागीय कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों में अनुशासन और कार्यक्षमता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *