Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़ )कांठ। नगर में सड़क निर्माण कार्य के चलते सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल खुलने के समय सड़क पर दो बड़े ट्रकों के एक साथ निकलने के कारण भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जाता है कि जिस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, वहां पहले से ही अतिक्रमण और निर्माण सामग्री के कारण रास्ता संकरा हो गया है। सुबह के समय दो बड़े ट्रकों के आमने-सामने आने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।

इसी दौरान स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं भी जाम में फंस गए। इस मार्ग पर कई स्कूल, डिग्री कॉलेज और कोचिंग सेंटर स्थित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसी रास्ते से होकर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचते हैं। जाम के कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं, अभिभावकों और राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उचित इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। सुबह और दोपहर के समय स्कूलों के खुलने एवं छुट्टी होने पर इस मार्ग पर विशेष व्यवस्था की आवश्यकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *