आशु तोमर
बिजनौर( परिपाटी न्यूज़)किरतपुर
किरतपुर मिशन शक्ति फेज- 6.0 के अंतर्गत थाना किरतपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम से महिला आरक्षी मोनी पंवार, महिला कांस्टेबल नविता, महिला कांस्टेबल वंदना, रिक्रूट महिला कांस्टेबल रीता, महिला होम गार्ड गीता द्वारा गैस एजेंसी किरतपुर में बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया स्क्रीन पर बाल विवाह कुरीति की वीडियो चलाकर महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को घरेलू हिंसा, मारपीट एवं उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा बालिकाओं को छेड़छाड़, मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने और अश्लील संदेश भेजने जैसी घटनाओं की शिकायत करने के प्रति जागरूक किया गया साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

साथ ही सभी को अपनी समस्याओं के संबंध में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया।
