आशु तोमर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नजीबाबाद क्षेत्र में वन विभाग की खैर की लकड़ी चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैपिछले दिनों वन विभाग की तरफ से जंगल से खैर की लकड़ी काटकर उनकी चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी सिटी ने बताया मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।

जांच पड़ताल के दौरान जंगल से लकड़ी चोरी करने वाले लोगों का पता चला जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने बब्बू और बरगद पुत्र प्रेम सिंह ग्राम भोगपुर थाना बढ़ापुर, सतनाम पुत्र करतार व इकरार पुत्र इसरार निवासी कासमपुर गढ़ी थाना अफजलगढ़ को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी की गई खैर की लकड़ी और घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।
