मोहम्मद इमरान
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) तहसील गुन्नौर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही शिकायतों के निस्तारण में निष्पक्षता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे फरियादियों को समय से राहत मिल सके।जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना है।इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतों के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
