Spread the love

महेश चन्द्र गौतम

देहरादून (परिपाटी न्यूज़) – अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को फांसी और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने थाना डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और भाजपा का पुतला फूंका।एंकर – प्रदर्शन का नेतृत्व यूकेडी नेता संजय चौधरी और छात्र संघ अध्यक्ष मोहित ममगाई ने किया।

इस मौके पर यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश है और जनता न्याय की मांग कर रही है। भाजपा द्वारा दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाये जाने से जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि अंकिता भंडारी को जल्द न्याय मिले और हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही दुष्यंत गौतम को तत्काल राज्यपाल पद से बर्खास्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *