Spread the love

‎‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) थाना नखासा क्षेत्र की रिठाली चौकी अंतर्गत सम्भल-हसनपुर मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार,थाना नखासा क्षेत्र के गांव खग्गुपुरा निवासी मोहम्मद सुवहान (30) पुत्र अकील हुसैन शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी साइकिल से गांव बादल गुम्बद स्थित अपने क्लीनिक जा रहे थे। जैसे ही वह खग्गुपुरा चौराहे पर फिरोज स्कूटी एजेंसी के पास सम्भल-हसनपुर मार्ग पर पहुंचे,तभी सम्भल की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुवहान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस,शुरू की वाहन की तलाश घटना की जानकारी थाना नखासा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सम्भल पहुंचाया। हादसे की खबर मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।सुवहान का शव देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन बिलखने लगे।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *