Spread the love

‎ मोहम्मद इमरान
‎
‎संभल ( परिपाटी न्यूज़) थाना नखासा पुलिस ने अवैध चाकू रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार,पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के आदेश पर जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह के निर्देशन में थाना नखासा पुलिस ने कार्रवाई की।गुरुवार को पुलिस टीम ने सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम ठिल्लूपुरा से कल्याणपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर लगभग 30 कदम की दूरी से सुनील (22) पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम नगला,थाना रजपुरा,जनपद संभल को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना नखासा में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026,धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया है। बरामद चाकू की लंबाई करीब एक बालिश्त पांच अंगुल बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, मामले की विवेचना जारी है और आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह,कांस्टेबल अर्जुन और कांस्टेबल विशाल शामिल रहे। थाना नखासा पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *