मुकुट यादव
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की कन्यादान योजना के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक पवांसा के पात्र शिक्षक ओमप्रकाश को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। ब्लॉक कन्यादान प्रभारी शिखा गुप्ता ने शिक्षक को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस पहल का उद्देश्य शिक्षक परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और जरूरत के समय साथी शिक्षकों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम संभल के जिला संयोजक शाकुल गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। चेक सौंपे जाने के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कन्यादान योजना को शिक्षक हित में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सहभागिता से जरूरतमंद शिक्षक परिवारों की मदद की जा सकती है।

इस अवसर पर जिला सहसंयोजक गजेंद्र पाल सिंह,जिला सहसंयोजक सचिन कुमार,ब्लॉक संयोजक संभल मुनीश कुमार तथा टीएससीटी सदस्य पंचम सिंह, राजपाल सिंह और अरविंद थिरानिया मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की गई कि वे कन्यादान योजना से अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ें और अपने साथी शिक्षकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। टीम का उद्देश्य योजना का विस्तार कर इसे और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि शिक्षक की बेटी के विवाह के अवसर पर अधिक से अधिक सहयोग और उपहार उपलब्ध कराए जा सकें।टीम के सदस्यों ने सामूहिक प्रयासों से योजना को सफल बनाने और शिक्षक परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।
