Spread the love

‎‎आबकारी अधिनियम के मामले में भेजा न्यायालय

‎‎मुकुट यादव‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) अपराधों की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हयातनगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी संभल के पर्यवेक्षण में हयातनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस टीम को सूचना मिली कि आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने

पीलाखदाना,सरायतरीन में दबिश देकर पप्पू पुत्र तोलाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 192/25 तथा वाद संख्या 82/26 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। मामले में आरोपी की पेशी की तारीख एक अक्तूबर निर्धारित थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत वारंटी और वांछित आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल देशवाल और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटी आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर सक्रियता दिखाई दी।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *