मोहम्मद शुऐब साबरी
संभल( परिपाटी न्यूज़) थाना असमोली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तांत्रिक बनकर आए दो अज्ञात युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। महिला के अनुसार, कुंडलों की कीमत करीब 60 से 70 हजार रुपये है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।ग्राम गरवारा निवासी जमीला पत्नी हसमत अली ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे वह खेत पर चारा काटने के लिए जा रही थीं। रामनगर चौराहे और बिलालपत के बीच खेत के पास पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े एक युवक ने उनसे बिलालपत की दरगाह का रास्ता पूछा।इसी दौरान एक दूसरा युवक बाइक से वहां पहुंचा। महिला के मुताबिक, बाइक सवार ने पहले युवक की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह अल्लाह वाले हैं, इनसे

हाथ दिखवा लो, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला से पूछा कि उसके पास सोने की कोई वस्तु है या नहीं।आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक ने उसे कागज भी दिया। कुछ देर बाद जब उसे स्थिति का एहसास हुआ तो दोनों युवक बाइक से मौके से फरार हो चुके थे।जमीला के अनुसार, कुंडल करीब आधा तोला वजन के थे और उनकी कीमत लगभग 60 से 70 हजार रुपये है।
डायल 112 पर सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच घटना के बाद महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना असमोली पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और उसके परिजनों से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद रामनगर चौराहे और आसपास के क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस तर
