रक्षक राजपूत
बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में 20 मई से चल रहा 10 दिवसीय समर कैंप शुक्रवार को उत्साह के साथ संपन्न हो गया। विद्यालय की डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. सीमा बिस्वास के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कैंप में बच्चों ने फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, स्केटिंग, शतरंज, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, संगीत, नृत्य, कैलीग्राफी और कुकिंग विदाउट

फायर जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस बार एआई रोबोट मेकिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रही।समापन अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट, पेंटिंग्स और रोबोट्स की सराहना की।डॉ. सीमा बिस्वास ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।