ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: वाहन चालकों के दस्तावेज और हेलमेट की हुई जांचसड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त,
संभल-असमोली बाईपास पर चला विशेष चेकिंग अभियान
भॊजपाल सिंह
सम्भल ( परिपाटी न्यूज )संभल। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार, 30 मई को संभल-असमोली बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की गई।चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), आरसी, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा घर से निकलते समय वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी।पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन

चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट न केवल चालान से बचाता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षा का भी महत्वपूर्ण साधन है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से वाहन चलाने की अपील की।इस दौरान टी. रोशन सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव सिंह, कांस्टेबल सौरभ सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।