Spread the love

रिपोर्ट – दानिश / परिपाटी न्यूज मीडिया हरिद्वार


हरिद्वार, 12 जनवरी। बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया है। विवि परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के खुलने से विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों को आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हवन यज्ञ के पश्चात गुरूकुल कांगड़ी विवि की कुलपति प्रोफेसर डा.प्रतिभा मेहता लूथरा, बैंक के महाप्रबंधक दीपेश राज ने रिबन काटकर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डा.प्रतिभा मेहता लूथरा ने भारतीय स्टेट बैंक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में बैंक शाखा खुलने से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को वित्तीय सेवाएं आसानी से प्राप्त होंगी तथा डिजिटल बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इस शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बचत एवं चालू खाते, डिजिटल बैंकिंग, शिक्षा ऋण, गृह ऋण, एटीएम सुविधा तथा अन्य आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक के बीच यह सहयोग विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और त्वरित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार साह, मुख्य प्रबंधक संजय कुमार, विवि के कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार, वित्ताधिकारी विनोद कुमार सिंह, विवि के पूर्व कुलपति प्रभात कुमार, मुकुल वार्ष्णेय, श्वेता राजलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *