Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार, 28 फरवरी 2026 को की गई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 91/26 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में की गई है। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को मृतका के भाई द्वारा चांदपुर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। तहरीर में

नामजद अभियुक्त फहीम पुत्र यासीन, यासीन पुत्र अनीस, सबीला पत्नी यासीन एवं फरीद पुत्र यासीन, निवासी ग्राम अकोधा, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर बताए गए हैं। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित तीन आरोपियों—फहीम, यासीन और सबीला—को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *