Spread the love

आशु तोमर

 बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नजीबाबाद साहू जैन महाविद्यालय नजीबाबाद में महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को रेखांकित करना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं—जैसे हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता, यातायात संकेतों का पालन तथा नशे में वाहन न चलाने—को अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एस. तोमर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि

सड़क सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ युवाओं द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को जागरूक करना है ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम से कम किया जा सके। कार्यक्रम का संयोजन सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को विकसित करने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। इस पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः कल्पना, आयुषी एवं मानसी रही। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *