Spread the love

मौ. अरबाज

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सिरसी नगर पंचायत के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत होते ही, क्षेत्र की सड़कों और गलियों को बेहतर रोशनी से सराबोर करने के लिए चेयरमैन कौसर अब्बास के निर्देशानुसार खंभों पर नए बल्ब लगाने का कार्य तेज है। इसी अभियान के तहत वार्ड नंबर 13 में बिजली के खंभों पर सीएफएल बल्ब लगाए गए हैं। इस कार्य को धरातल पर उतारने में तनवीर मुस्तैदी से जुटे रहे। चेयरमैन कौसर अब्बास खुद इस कार्य की

निगरानी कर रहे हैं ताकि इबादत गुजारों और आम जनता को सहरी व तरावीह के समय अंधेरे से निजात मिल सके और रात के समय आवाजाही सुरक्षित हो। स्थानीय निवासियों ने इस की पुरजोर सराहना की है, क्योंकि इससे न केवल सड़कों पर दृश्यता बढ़ेगी बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *