आशु तोमर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नजीबाबाद विकासखंड नजीबाबाद की ग्राम पंचायत मिर्जापुर में आज SIR के अंतर्गत लगातार मिल रही लोगों की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल द्वारा आकस्मिक रूप से खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें शिकायत सत्य पाई गई व निरंतर अनुपस्थित रहने वाली अध्यापिका डॉ संगीता गौतम अनउपस्थिति पाई गई स्कूल में उपस्थित अनेक ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि उक्त अध्यापिका विद्यालय नहीं आती है वह उनके 125 वोट उनके द्वारा काट दिए गए हैं पूर्व में भी इनके संबंध में लोगों ने खंड

विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया था जिसकी खबर प्रमुखता से छापी गई थी परंतु इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा लोगों ने बताया हम लोग बूथ पर आते हैं परंतु वह नहीं मिलती है बार-बार चक्कर लगाने पर वह अभद्रता करती हैं साथ ही ग्राम वासियों द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई हेतु उप जिलाधिकारी के नाम एक पत्र खंड विकास अधिकारी नजीबाबाद को दिया तथा आग्रह किया कि उन्हें हटाकर उनके अतिरिक्त किसी दूसरे फोन किया जाए इसके उनके वोट सूची में जोड़ दिए जाएं |