Spread the love

महेश चंद्र गौतम

देहरादून (परिपाटी न्यूज़) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि भाजपा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ की पोल खोलना है। यात्रा का शेड्यूल मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर में बड़े स्तर पर पदयात्रा होगी। 2 नवंबर को देहरादून में विशाल पदयात्रा होगी जिसमें 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। 3 नवंबर को रुद्रपुर में यात्रा होगी। इसके बाद प्रदेश के सभी 13 जिलों में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। कांग्रेस पर निशाना प्रेस वार्ता में सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की हार तो कई साल से हो रही है। लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान होना चाहिए।

संविधान को हाथ में लेकर चलना आसान है, उसका पालन करना कठिन है।”उन्होंने कहा कि मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा हो, इस पर युवाओं से निबंध मांगे गए थे। युवाओं ने इतने शानदार निबंध लिखे कि मैं पढ़कर अभिभूत हूं। कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि “कांग्रेसी दशहरा, दीपावली, नवरात्र पर विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों को चोट पहुंचा रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल को गली का गुंडा कहना कांग्रेस की सोच है। राज्य के लोग उनको माफ नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा, “जुमे की छुट्टी कर देते थे, दीपक को पहले कभी याद नहीं करते थे जैसे ही मोहम्मद बने उनको गले लगा लिया। हमने 13 हजार एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त किया।” कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या वाले मामले पर सीएम ने कहा, “22 साल तक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू साथ रहे। अब तक आरोप क्यों नहीं लगे? अब कानून अपना काम कर रहा है। कानून दूध का दूध पानी का पानी करेगा।”

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *