शुभम चौधरी
रूड़की हरिद्वार ( परिपाटी न्यूज)भारतीय शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले चैंपियन सूरज रोड के सम्मान में आज रुड़की के एसडीएम चौक पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। गांव बेल्डी से आए समस्त ग्रामवासियों ने शानदार रोड शो निकालकर अपने लाडले खिलाड़ी का ऐतिहासिक स्वागत किया। रुड़की में यह पहली बार था जब किसी खिलाड़ी के सम्मान में ऐसा भव्य रोड शो देखने को मिला। चैंपियन सूरज रोड, क्रिकेटर ऋषभ पंत के बाद हरिद्वार जिले से वर्ल्ड कप खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं, वहीं उत्तराखंड से शूटिंग बॉल में वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया। इस अवसर पर सूरज रोड ने कहा कि वे एक छोटे से किसान परिवार से हैं और उन्होंने नौकरी के

साथ-साथ कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। साथ ही वे बच्चों को भी इंडिया लेवल तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। एसडीएम चौक से गांव बेल्डी तक भव्य रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी शुभम रोड, रिशु रोड, सोनी रोड एवं सनी रोड की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही रग्बी संगठन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, आकाश राठौर, रग्बी कोच पवन कुमार सिंह, हिमांशु शर्मा, प्रदीप सिंह पुंडीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अंकित रोड, बबलू सैनी, राहुल सूर्य रोड, सुधांशु रोड, उज्जवल रोड, ललित रोड, कपिल रोड, विक्की सिसोदिया तथा शूटिंग बॉल रेफरी सैम अली, अभिषेक सिंह, सावन कुमार एवं रिहान इनाम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समस्त ग्रामवासियों एवं कर समाज के लोगों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ चैंपियन सूरज रोड का भव्य स्वागत किया। यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा और उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक गौरवशाली क्षण बन गया।