Spread the love

आकाश कुमार

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) स्योहारा- स्योहारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) की अव्यवस्थाएं एक बार फिर सामने आई हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए रखी गई बेंचों पर धूल की मोटी परत जमी हुई है, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से मरीज इलाज के लिए आते हैं। ओपीडी के बाहर लगी बेंचों पर बैठने को मजबूर मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि बेंचों की नियमित सफाई नहीं होती। कई बेंचों पर इतनी धूल जमी हुई है कि बैठने से कपड़े खराब हो जाते हैं, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय

लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त हैं, इसके बावजूद लापरवाही बरतीजा रही है। मरीजों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। बरसात के मौसम में गंदगी और बढ़ जाती है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी और अतिरिक्त कार्यभार के कारण नियमित सफाई प्रभावित हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण में इलाज मिल सके। यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *