पुलिस प्रशासन की निगरानी में निकली भव्य शोभायात्रा।
मुकुट यादव
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) विकासखंड की ग्राम पंचायत लखौरी जलालपुर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा,उत्साह और सामाजिक समरसता के माहौल में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष,बुजुर्ग व युवा शामिल हुए।आयोजन के दौरान निकाली गई भव्य व मनमोहक झांकियों ने पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना दिया। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर पांच से छह आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई।झांकियों में राधा-कृष्ण,शिव-पार्वती एवं संत शिरोमणि रविदास की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।झांकियों को देखने के लिए मार्ग में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया।शोभायात्रा का शुभारंभ अम्बेडकर धर्मशाला से किया गया,जो डाकखाना चौराहा,होली चौक सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः अम्बेडकर धर्मशाला पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर भक्तिमय गीत-संगीत और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थाना नखासा प्रभारी संजीव कुमार बालियान पुलिस फोर्स

के साथ लगातार शोभायात्रा में मौजूद रहे।पुलिस प्रशासन की सक्रियता और सहयोग से कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम आयोजक किशनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन हर वर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है।उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता,भाईचारा और मानवता का संदेश दिया,जिसे आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है।उन्होंने सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों के सहयोग एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं,युवाओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।आयोजन ने सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान गोपाल सिंह जय सिंह मनोहर चंद्रपाल सिंह समय सिंह मदनपाल रामकिशोर मुकेश फौजी बृजपाल सिंह प्रमोद कुमार राजेश कुमार सोनू कलुआ आदि उपस्थित रहे